कांग्रेसियों ने की लोगों के जूतों पर पॉलिश
केंद्र सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का अनूठा तरीका अपनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी पर लोगों के जूतों पर पॉलिश की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन लाने के वायदे किए थे जिनमें वह पूरी तरह विफल रही। इससे पार्टी का आम कार्यकर्ता त्रस्त है बेरोजगारी बढ़ गई है इसलिए लोगों के जूतों पर पॉलिश करनी पड़ रही है।
एटा, जासं। केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का अनूठा तरीका अपनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी पर लोगों के जूतों पर पॉलिश की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन लाने के वायदे किए थे, जिनमें वह पूरी तरह विफल रही। इससे पार्टी का आम कार्यकर्ता त्रस्त है, बेरोजगारी बढ़ गई है, इसलिए लोगों के जूतों पर पॉलिश करनी पड़ रही है।
पार्टी के कार्यकर्ता कचहरी चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान एनएसयूआइ के कार्यकर्ता भी शामिल थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया। नौजवानों का वोट लेकर उनके साथ छलावा किया गया है। ऊपर से पकौड़े बेचने की सलाह और दे दी। नौजवानों की डिग्रियां बेकार हो रहीं हैं। अच्छे दिन का नारा सिर्फ सपना ही साबित हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, अनिल सोलंकी, रामप्रकाश सक्सेना, वेदप्रकाश, अरुणेश गुप्ता, राहुल कृष्णा यादव, निश्चल कुमार, शत्रुघन सिंह चौहान, आशू यादव, नितिन गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इस बीच कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशिलता चौहान ने कहा कि कांग्रेसियों को मतभेद भुला देने चाहिए और टिकट किसी को भी मिले उसके लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर मोहम्मद इरफान एडवोकेट, दिनेश भारद्वाज, रामकुमार सक्सेना, अरुण दीक्षित, दिनेश भारद्वाज, महेंद्र सिंह राजपूत, राकेश राजपूत, नीलिमा राज, इसरार अहमद, समीउद्दीन, राजकुमार शंखवार, अली हुसैन, मुकेश उपाध्याय, रामस्वरूप बघेल, पुष्पा उपाध्याय, भगवान स्वरूप प्रजापति, सलीम सैफी, आमिर, राजवीर, देवेंद्र कुमार सिकरवार आदि मौजूद रहे।