Move to Jagran APP

शिक्षकों की समाज में भूमिका पर डाला प्रकाश

जागरण संवाददाता, एटा: संगठन में ही शक्ति होती है। कार्यकर्ता चाहे बड़ा हो या छोटा, जब एक

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Sep 2017 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 10:47 PM (IST)
शिक्षकों की समाज में भूमिका पर डाला प्रकाश
शिक्षकों की समाज में भूमिका पर डाला प्रकाश

जागरण संवाददाता, एटा: संगठन में ही शक्ति होती है। कार्यकर्ता चाहे बड़ा हो या छोटा, जब एकजुट होता है तो संगठन एक शक्ति के रूप में उभरता है। यह कहना है विभाग कार्यवाह सुभाष चंद्र शर्मा का। वह रविवार को डॉ.पीके जैन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

संगठन और उसमें कार्यकर्ता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर शैक्षिक परिवेश को सुदृढ़ बनाएं। महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का केंद्र ¨बदु बने, वह समस्याग्रस्त न होकर सुगमकर्ता की भूमिका में हो, इसके लिए संगठन सतत प्रयास करेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ ¨सह, मंत्री ऊषा शाक्य, केके यादव ने विचार रखे। इससे पूर्व प्राथमिक संवर्ग की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। इसके बाद नवीन कमेटी का गठन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पाराशर, महामंत्री धनवीर ¨सह को चुना गया। नई कमेटी में उपाध्यक्ष फेरू ¨सह राठौर, रामशंकर शाक्य, संतोष कुमार, माध्वी वाष्र्णेय तथा मंत्री धीरजपाल ¨सह, विवेक कुलश्रेष्ठ, योगेश कुमार शर्मा व प्रकृति पचौरी को चुना गया। जबकि कुलदीप ¨सह पूर्ववत कोषाध्यक्ष रहे। प्रचार मंत्री जितेंद्रवीर ¨सह, देवेंद्र प्रताप ¨सह, सुभाष चंद्र प्रांतिका प्रधान चुने गए। इसके अलावा कुसुम शर्मा, महेश शाक्य, बारिज ¨सह राठौर कार्यकारिणी सदस्यों में सम्मलित हुए। बैठक में तरुण चतुर्वेदी, गीता शाक्य, ¨बबसार बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ ¨सह, ऊषा शाक्य, केके यादव के अलावा काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.