रंगीन चिप्स-पापड़ में बीमारियों का डेरा
होली को लेकर बाजार इन दिनों चिप्स-पापड़ और कचरी आदि उत्पादों से अटे पड़े हैं। लेकिन ये मनमोहक उत्पाद बीमारियों के सौदा से कम नहीं। अखाद्य रंगों के जरिए इन्हें रंगीन बनाया जाता है। ऐसे रंगों का प्रयोग मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इन दिनों बाजार में लगी कई दुकानों पर सुंदर दिखने वाले चिप्स पापड़ कचरी नजर आ रहे हैं। लेकिन इनकी सुंदरता के पीछे का राज चिता में डालने वाला है। अधिकांश चीजों को सुंदर रूप देने के लिए सस्ते और अखाद्य रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। जो सेहत के लिए हानिकारक हैं।
एटा, जासं। होली को लेकर बाजार इन दिनों चिप्स-पापड़ और कचरी आदि उत्पादों से अटे पड़े हैं। लेकिन ये मनमोहक उत्पाद बीमारियों के सौदा से कम नहीं। अखाद्य रंगों के जरिए इन्हें रंगीन बनाया जाता है। ऐसे रंगों का प्रयोग मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
इन दिनों बाजार में लगी कई दुकानों पर सुंदर दिखने वाले चिप्स, पापड़, कचरी नजर आ रहे हैं। लेकिन इनकी सुंदरता के पीछे का राज चिता में डालने वाला है। अधिकांश चीजों को सुंदर रूप देने के लिए सस्ते और अखाद्य रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। जो सेहत के लिए हानिकारक हैं। दरअसल, अखाद्य रंग कपड़ों की रंगाई जैसे अन्य कार्य के लिए होते हैं। लेकिन कोई बंदिश न होने कारण इनका उपयोग खाद्य पदार्थो में भी किया जा रहा है। कारोबारी इनका उपयोग इसलिए करते हैं, क्योंकि इनकी कीमत खाद्य रंगों से कम होती है। ऐसे में वे सस्ते से सस्ता रंग तलाशते हैं, चाहे वह मानव स्वास्थ्य के लिए कितना भी खतरनाक क्यों न हो। नुकसानदायक फिर भी अधिक कीमत
बाजार में आ रहे रंगीन कचरी, चिप्स, गोलगप्पे, पापड़ आदि की मांग ज्यादा है। खास बात यह है कि चमकदार और रंगीन चिप्स, पापड़ नुकसानदायक अधिक होने पर भी अधिक महंगा है। लिए चार नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली अभियान के तहत कचरी-पापड़ के चार नमूने लिए हैं। अभी जांच के बाद इनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। पिछले महीने कासगंज रोड पर एक कारखाने से लिए गए कचरी के नमूने में रंग मानक से अधिक मिला था। केमिकल से तैयार होते हैं अखाद्य रंग
अखाद्य रंग केमिकल से तैयार होते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। किडनी, लीवर, आंत व फेफड़ों में संक्रमण पैदा कर सकते हैं। इनके सेवन से डायरिया, रक्त अल्पता, गर्भवती महिलाओं को गर्भपात तथा कैंसर तक हो सकता है।
- डॉ. मनोज गुप्ता, जिला अस्पताल