निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
मारहरा: रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक एमजीएचएम कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिओम
मारहरा: रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक एमजीएचएम कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिओम गुप्त के आवास पर हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिये गये।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज गुप्ता ने कहा, देश की जनता ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास कर, केन्द्र और प्रदेश की कमान भाजपा के हाथों में दी है। आने वाले निकाय चुनावों में भी जनता का विश्वास टूटने नहीं दिया जायेगा। रामप्रकाश यादव ने कहा कि मारहरा नगर पालिका की सीट पर पिछले 25 वर्षों से सपा का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार पालिका की कुर्सी पर भाजपा विराजमान होगी। बैठक में महेशचंद्र गुप्ता, नरपति¨सह वर्मा ने पंकज गुप्ता को कस्बा के मतदाताओं के जातिगत आंकड़े और वार्ड़ों की स्थिति से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष भूदेव¨सह लोधी, अशोक सक्सेना, गोल्डी गुप्ता, विशेष यादव, संजीत गुप्ता, शशिप्रभा कटियार, राजेंद्र लोधी, डॉ. सरदार¨सह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।