Move to Jagran APP

क्रिसमस आज, उत्साहित क्रिश्चयन समाज

क्रिसमस के त्योहार को लेकर ईसाई समाज उत्साहित है। इस पर्व को लेकर कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। 25 दिसंबर को सभी गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी तथा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। शहर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेलिब्रेशन की रौनक दिखाई दी। ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व की तैयारियों में जोरशोर से जुटे रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 10:43 PM (IST)
क्रिसमस आज, उत्साहित क्रिश्चयन समाज
क्रिसमस आज, उत्साहित क्रिश्चयन समाज

जागरण संवाददाता, एटा : क्रिसमस के त्योहार को लेकर ईसाई समाज उत्साहित है। इस पर्व को लेकर कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। 25 दिसंबर को सभी गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी तथा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। शहर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेलिब्रेशन की रौनक दिखाई दी। ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व की तैयारियों में जोरशोर से जुटे रहे। कहीं स्टार, गिफ्ट्स और तरह-तरह की चीजों से सजा क्रिसमस ट्री, तो कहीं पर सेंटा क्लॉज के परिधान और अन्य सजावटी सामान ने बाजार की रौनक बढ़ा दी।

loksabha election banner

25 दिसंबर को ईसाई समुदाय का सबसे खास पर्व क्रिसमस है। इस पर्व को मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोग कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। इसके चलते सोमवार को क्रिसमस की चारों ओर बहार दिखी, ईसाई परिवार अपने घरों में सजावट करते नजर आए। वहीं क्रिसमस की पूर्व बेला पर बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। बाजार में भी आकर्षक गिफ्ट गैलेरियां देखने को मिली। गांधी मार्केट में गिफ्ट दुकानदारों ने बताया कि क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। बाजार में क्रिसमस के लिए खास गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं।

बच्चों ने की खरीदारी

क्रिसमस को लेकर 20 दिसंबर से कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू हो गई थी। अब तक क्रिश्चियन समाज के लोगों के घरों और गिरजाघरों में पर्व की तैयारियां लगातार चलती रहीं। हर कोई इंतजाम में जुटा दिखाई दिया है। बच्चे जहां अपना पसंदीदा सेंटा क्लॉज की तैयारी करते देखे गए। वहीं महिलाएं शहर के बाजारों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर पर्व की जरूरतों को पूरा करने में जुटी रहीं। सोमवार को क्रिश्चियन समाज के लोग शहर में परिचितों और संबंधियों के यहां केक बांटते देखे गए। क्रिसमस अवकाश से पूर्व स्कूलों में भी सेंटा बनकर बच्चों ने उपहार बांटे और क्रिसमस मनाया। पादरी नथेनियल दास और देवेंद्र दास ने बताया कि प्रभु यीशु ने दुनिया को शांति का संदेश दिया था। इसे लेकर समाज में उत्साह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.