Move to Jagran APP

रंग-बिरंगे परिधानों में खूब मची डांडिया की धूम

शहर के ग्रीन पार्क में शनिवार शाम रंग-बिरंगे परिधानों में डांडि

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:02 AM (IST)
रंग-बिरंगे परिधानों में खूब मची डांडिया की धूम
रंग-बिरंगे परिधानों में खूब मची डांडिया की धूम

एटा, जागरण संवाददाता: शहर के ग्रीन पार्क में शनिवार शाम रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया पर महिलाओं की मस्ती देखते ही बनी। यहां नवरात्र समाप्ति के बाद गंगा ज्योति संस्थान द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव में शहर की महिलाओं के दो दर्जन से ज्यादा ग्रुपों ने सहभागिता कर खूब जलवा दिखाया। ग्रुपों से अलग महिलाएं भी डांडिया की मस्ती में सहभागिता करने से खुद को न रोक सकीं। यहां तक कि बच्चों को मंच नहीं मिला, लेकिन वह भी मैदान में डांडिया पर थिरकते हुए नजर आए।

loksabha election banner

विगत कई वर्षों से महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से गंगा ज्योति सेवा संस्थान डांडिया उत्सव का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में ग्रीन पार्क में महिलाओं के लिए डांडिया का मंच सजा। डांडिया पर थिरकते हुए आकर्षक परिधानों में महिला ग्रुपों ने खूब धूम मचाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्यामलता वेद, मीरा माहेश्वरी, उर्मिला आर्य, रंजना सेठ, कविता जैन, मीरा वाष्र्णेय, नीरा वाष्र्णेय व पूनम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना डा. रूपा जैन व सीमा पांडेय ने प्रस्तुत की। अन्य प्रतिभागी महिलाओं ने भी गीत, नृत्य तथा मनोरंजन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम शुरू होते ही डांडिया की धूम मच गई। उत्साहित महिला समूह डांडिया के आकर्षक प्रस्तुतीकरण में जुटी रहीं।

राधा-कृष्ण के ग्रुप नृत्य ने भी चारचांद लगाए। आयोजन में हरे कृष्णा, जय माता दी, अंबिका गुप्ता, कोमल वायरस, रामदरबार, कनक, नलिन यूनिक ग्रुप के डांडिया पर दर्शक खूब झूमे। इसके अलावा नंदनी शर्मा आरती शर्मा ने भी बेहतर प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर डांडिया की गूंज पर दर्शक बनी महिलाएं भी खुद को गीत-संगीत से दूर न रख सकीं। चार घंटे तक डांडिया की धूम रही। अंत में शालिनी जैन, विनीता खेमिका, दीपिका अग्रवाल, मीरा वाष्र्णेय, अलका गुप्ता, अंजु अग्रवाल, रेखा गोयल, अनीता गुप्ता, रचि वर्मा, पूनम दीक्षित, शशिप्रभा शाक्य, नीलम गुप्ता, साक्षी सभरवाल, प्रीति आमौरिया सहित चार दर्जन प्रतिभागियों को कार्यक्रम संयोजिका प्रेमलता वर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौक पर शशि गुप्ता, चीना अग्रवाल, रितु कपूर, रेखा पांडेय, प्रतिभा खतौलिया, बबिता जैन, नूपुर पांडेय, रूबी बंसल, अंजना गुप्ता, पूनम दीक्षित, भावना पांडेय, गीतू वाष्र्णेय आदि शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं। आयोजन का संचालन कवि राजकुमार भरत ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.