एटा में UP बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 85 केंद्र निर्धारित, 28 निजी स्कूल भी शामिल
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एटा में बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 85 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है, ...और पढ़ें
-1793174685813_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
एटा में UP बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 85 केंद्र निर्धारित।
अनंतिम सूची में 28 निजी स्कूलों को भी मिली जगह।
मान्यता प्रत्याहरण वाले स्कूल परीक्षा केंद्र सूची से बाहर।
जागरण संवाददाता, एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र की अंनतिम सूची जारी कर दी है। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा के लिए 85 केंद्र निर्धारित किए हैं। खास बात यह है कि राजकीय स्कूलों का कद कम किया गया है वही सहायता प्राप्त स्कूलों पर भरोसा दिखाते हुए 28 निजी स्कूलों को भी सूची में स्थान दिया गया है। सूची जारी होने के बाद स्कूलों से 28 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
यहां बता दें कि बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर पिछले महीने से ही विभाग द्वारा गतिविधियां संचालित की जा रही थी। जिले के 575 विद्यालयों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया, इसी डाटा के आधार पर बोर्ड द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई सूची में 85 स्कूलों को स्थान दिया है।
जिले में 25 राजकीय स्कूल है जिनमें 16 स्कूलों को बोर्ड ने केंद्र बनाते हुए पिछले साल के सापेक्ष कद बढ़ा दिया है। पिछले साल दर्जन भर राजकीय स्कूल ही केंद्र बनाये गये थे। इसी तरह जिले में 54 सहायता प्राप्त स्कूलों के सापेक्ष 41 स्कूलों को शामिल किया गया है।
दूसरी ओर पहली सूची में ही 28 वित्तविहीन स्कूल भी जगह पाने में सफल रहे हैं। पिछले साल पहली सूची में सिर्फ 20 निजी स्कूलों को शामिल किया गया था।
82 स्कूलों को ही बनाया था पिछले साल केंद्र
यहां बता दें कि पिछले साल भी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के अंतर्गत अनंतिम सूची में भी 82 स्कूलों को ही केंद्र बनाया गया था लेकिन आपत्तियां और विद्यार्थी आवंटन को लेकर समस्याओं के निस्तारण के बाद 10परीक्षा केंद्र और बढ़ाए गए तथा 92 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई। इस साल भी हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट दोनों के परीक्षार्थियों की संख्या 53000 के लगभग है। ऐसी स्थिति में अभी भी माना जा रहा है कि फाइनल सूची में केंद्र की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।
आपत्ती प्रत्यावेदन को सिर्फ आज का समय
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत ने बताया है कि बोर्ड परीक्षा 2027 को नकल विहीन तथा शासन की मंशा के अनुरूप संपादित करने के लिए फिलहाल 85 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्र सूची के साथ परीक्षार्थी आवंटन भी स्पष्ट हो गया है। उन्होंने बताया है कि केंद्र सूची पर किसी भी विद्यालय को किसी भी तरह की आपत्ति है तो वह 28 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप पर साक्ष्यों सहित आपत्ती प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर विभाग की ईमेल आईडी पर दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 1000 CCTV फुटेज देखने के बाद मिली थी सफलता: ऐसे ढेर हुआ अलीगंज लूटकांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश
यह भी पढ़ें- आगरा MLC चुनाव: मतदान की सीख देने वाले गुरुजी...खुद ही नहीं कर सके सही से मतदान
मान्यता प्रत्याहरण में फंसे स्कूलों को झटका
इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में मान्यता प्रत्याहरण मामले में फंसे माध्यमिक स्कूलों को झटका लगा है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से अलग रखा है।
