Move to Jagran APP

संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

एटा जासं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए चुनाव अधिकारियों को एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह से चुनाव कराने हैं। भाजपा में बूथ सेक्टर मंडल और अंत में जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:26 AM (IST)
संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

एटा, जासं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए चुनाव अधिकारियों को एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह से चुनाव कराने हैं। भाजपा में बूथ, सेक्टर, मंडल और अंत में जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराए जाएंगे।

loksabha election banner

शनिवार को यहां गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में सभी चुनाव अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। पार्टी ने दूसरे जिलों के कार्यकर्ताओं को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया है जो पार्टी के पर्यवेक्षक के तौर पर कार्य करेंगे। इन चुनाव अधिकारियों को बताया गया कि बूथ समितियों से लेकर अन्य पदों के लिए चुनाव कैसे कराने हैं। पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित संगठन है, कार्यकर्ताओं को अनुशासन का परिचय देना होगा। भाजपा दुनियाभर में अनुशासित पार्टी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता सक्रिय हैं, उन्हें संगठन में निश्चित तौर पर जगह मिलेगी। संगठनात्मक चुनाव के बाद भाजपा में एक मजबूत टीम उभरकर सामने आएगी। संगठन और ज्यादा मजबूत होगा, जिसका लाभ आने वाले चुनावों में मिलेगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी चुनाव के संबंध में दी गई है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। बैठक को भाजपा के कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया और चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को गुर बताए। पार्टी ने मंडलों के चुनाव के लिए जो चुनाव अधिकारी बनाए हैं उनमें सबसे ज्यादा संख्या मैनपुरी के पदाधिकारियों की है। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, एटा के विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा के विधायक वीरेंद्र लोधी, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, सचिन उपाध्याय समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.