विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसाब लेने निकले कपड़ा व्यवसायी का दुकान के बाहर मिला शव, पिता ने लगाया पार्टनर पर हत्या का आरोप

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:04 PM (IST)

अवागढ़ में दुकान का हिसाब लेने गए एक कपड़ा व्यापारी दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. अवागढ़ में कपड़ा व्यापारी दीपक की संदिग्ध मौत।

  2. दुकान पर हिसाब लेने गए थे, बेहोश मिले।

  3. पिता ने पैसों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया।

संवाद सहयोगी जागरण, अवागढ़। कस्बा के कपड़ा व्यापारी शनिवार शाम साढ़े आठ बजे घर से दुकान का हिसाब लेने गए व्यवसायी की मौत हो गई। देर रात लोगों ने व्यवसायी काे बेहोशी की हालत में मुख्य बाजार में पड़ा देखा। स्वजन उन्हें आगरा ले गए जहां अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

कस्बा अवागढ़ के मुहल्ला खिड़की निवासी 32 वर्षीय दीपक ने कस्बा में ही साझे में काव्या गारमेंटस के नाम से दुकान खोली थी। उसी दुकान का हिसाब करने के लिए व्यवसायी शनिवार शाम साढ़े आठ बजे घर से गए थे। इसके बाद लोगों ने रात डेढ़ बजे युवक को अपनी दुकान के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी लोगों ने स्वजन को दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए और युवक को आगरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मौजूद मृतक के पिता राजेश ने बताया कि उनके बेटे ने डेढ़ साल पहले कस्बा के ही पूरन के साथ मिलकर दुकान खोली थी। दो माह से उनका बेटा दुकान पर नहीं जा रहा था। शनिवार को दुकान का हिसाब लेने के लिए घर से निकला था। पिता ने आरोप लगाया कि रुपयों के लेनदेन में उनके बेटे की हत्या कर दी गई।

वहीं थाना प्रभारी अवागढ़ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज करा दिया है। मृत्यु का कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट और जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एटा में आठ स्थानों पर लगेंगे ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी