पशु चोरों ने युवक को मारी गोली, घायल
एटा। अवागढ़ क्षेत्र में पशु चोरों ने मंगलवार रात युवक को गोली मार दी। वह पशु चोरों को पीछा कर रहा था। यह घटना अवागढ़ के गांव रुद्रपुर की है।
जागरण संवाददाता, एटा: अवागढ़ क्षेत्र में पशु चोरों ने मंगलवार रात युवक को गोली मार दी। पशु चोरों द्वारा घेर में बंधीं दो भैंस चोरी कर ले जाते समय पीछा करने पर घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार रात ग्राम रुद्रपुर निवासी 25 वर्षीय सत्यवीर ¨सह पुत्र मलिखान ¨सह रोजाना की भांति पशुओं के पास घेर में लेटा हुआ था। रात करीब 1 बजे 3-4 पशु चोर उसके घेर में घुस आए और वहां बंधीं एक लाख कीमत की दो भैंस खोलकर चल दिए। आहट सुनकर सत्यवीर की नींद टूट गई। उसने चीखपुकार मचाते हुए पशु चोरों का पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को एकत्रित और सत्यवीर को पीछा करते देख पशु चोरों ने गोली चला दी। पैर में गोली लगने से सत्यवीर घायल हो गया। इसके बाद पशु चोर दोनों भैंस छोड़कर बंबा की ओर भाग गए।
पशु चोरों द्वारा युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशु चोरों की तलाश भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गोली लगने से घायल सत्यवीर को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवागढ़ के इंस्पेक्टर आरके ¨सह ने बताया कि घटना के संबंध में गोली लगने से घायल सत्यवीर के परिजनों की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।