पढ़ाई के साथ जरूरी विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सिखाए सफलता के गुर प्रेम पब्लिक स्कूल में किया मार्गदर्शन
जागरण संवाददाता, जलेसर: सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई आवश्यक नहीं है। बच्चे का सर्वांगीण विकास जरूरी है। इसके लिए आपको हर क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रतिभाग करना चाहिए। यह बातें प्रेम पब्लिक स्कूल में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेरणा ¨सह ने छात्र-छात्राओं से कहीं।
संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम पब्लिक स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बच्चों के साथ यूपीएससी की आईएएस परीक्षा के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपना ध्येय बना लें और उसे पूरा करने में जुट जाएं। यदि आप धैर्य के साथ सकारात्मक प्रयास करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन के लिए सर्वप्रथम हमें स्वयं में परिवर्तन करना होगा।
उन्होंने विद्यालय के छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देने और संवाद करने का भी तरीका बताया। उन्होंने बच्चों की शंकाओं को अपने जवाब से दूर किया वहीं करियर चुनने के लिए भी सुझाव दिए। विद्यालय में आयोजित भाव अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णगोपाल गुप्ता ने स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नवीनकांत गोयल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शरद कुमार, कीर्ति शर्मा, शोभना ¨सह, प्रीति शर्मा, अनु राठौर, रीता शर्मा, प्रियंका गुप्ता सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।