संदिग्धों में 17 की रिपोर्ट आई निगेटिव
जागरण संवाददाता एटा जिले में मिले नौ कोरोना मरीजों के बाद चार दिनों से लोगों को लगात
जागरण संवाददाता, एटा: जिले में मिले नौ कोरोना मरीजों के बाद चार दिनों से लोगों को लगातार पॉजिटिव न्यूज मिल रही हैं। तीन मरीज सही हो चुके हैं। जबकि संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने का सिलसिला बना हुआ है। गुरुवार रात को भी 17 लोगों को जांच में स्वस्थ बताया गया है।
इन 17 लोगों में से 8 लोग सेंट मैरी स्कूल और 10 जेएलएन कालेज के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। हालांकि इनके 14 दिन पूरे न होने पर अभी घर नहीं भेजा गया है। उधर, बागवाला स्थित कोविड एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती छह पॉजिटिव मरीजों में से पांच के नमूने दूसरी जांच के लिए भेजे गए। इनमें फर्रुखाबाद और गांव गनेशपुर के रहने वाले मरीज शामिल हैं। जबकि क्यार गांव के रहने वाले मरीज की जांच 10 मई को कराई जाएगी। इन लोगों की पहली जांच 24 अप्रैल को कराई गई थी। जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को जेएलएन डिग्री कालेज में एक और सेंट मैरी स्कूल में तीन संदिग्ध व्यक्ति भर्ती किए गए। चारों की जांच के लिए नमूने अलीगढ़ भेजे गए हैं। साथ ही जेएलएन कालेज में पहले से भर्ती 21 लोगों की दूसरी जांच के लिए भी नमूने भेजे गए।