Move to Jagran APP

न्याय प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार

जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : विधि दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायालय परिसर

By Edited By: Wed, 26 Nov 2014 06:59 PM (IST)
न्याय प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार

जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : विधि दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायधीश अविनाश सक्सेना मौजूद थे। प्रभारी जनपद न्यायधीश ने कहा कि न्याय पाना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होना चाहिए, जो धन अथवा जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित रह जाए। प्राधिकरण द्वारा निश्शुल्क अधिवक्ता प्रदान किए जाने के लिए बैनर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय मिलेगा तभी संविधान के अनुसार समान न्याय की परिकल्पना साकार होगी।

उन्होंने प्रस्तावित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी। गोष्ठी को सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला प्राधिकरण के सचिव विनीत चौधरी, अधिवक्ता सर्वेश यादव, शारदा प्रसाद सक्सेना एड., सुरेश कुमार साहू एड. ने भी संबोधित किया। संचालन मुनेंद्र पाल सिंह एड. ने किया। इस मौके पर हिमांशु भटनागर अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश, सुरेश चंद्र अपर जिला जज एवं सत्र न्यायधीश, प्रधान न्यायधीश आराधना रानी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी शिखा प्रधान, जहेंद्रपाल सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आलोक शर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम, राकेश कुमार तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट के अलावा अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी मौजूद थे।