खिलाड़ियों ने मैदान पर मनाया दीपोत्सव
जागरण संवाददाता, एटा: जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में दीपावली की पूर्व संध्या पर राजकीय इंटर कालेज
जागरण संवाददाता, एटा: जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में दीपावली की पूर्व संध्या पर राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर दीपमालिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने फुटबाल पूजन के साथ ही संपूर्ण मैदान को दीपकों की रोशनी से सराबोर किया।
दीपावली का त्योहार, भला खिलाड़ी अपने मैदान पर दीवाली मनाने से अछूते कैसे रहते? पिछले सालों की परंपरा को जारी रखते हुए फुटबाल संघ ने इस बार भी राजकीय इंटर कालेज के मैदान को कार्यक्रम के लिए चयनित किया। जहां सांय को फुटबाल खिलाड़ी और खेल प्रेमी एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान फुटबाल के पुराने और नवोदित खिलाड़ियों ने पूजन अर्चन किया। तदोपरांत समूचे मैदान को मोमबत्ती दीपकों की दीपमालिका से सजाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर पटाखे फोड़कर पर्व की खुशियां मनाई।
इस दौरान सचिव राजीव यादव बॉबी, सेवाराम, अनूप दुबे, मनीष दुबे, मनोज कुमार, अभय कुमार, एआरएम संजीव यादव, नेम सिंह चौहान, विशांत कुलश्रेष्ठ, सुशील कुमार, राहुल, शंकर, अर्जुन, इरशाद, कार्ति यादव, राजा सहित काफी संख्या में नवोदित खिलाड़ी भी मौजूद थे।