यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धार्मिक स्थलों पर की जाए सुरक्षा व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : चामुंडा मंदिर पर बीते दिनों महिला के साथ हुई लूट के बाद अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। धार्मिक स्थल पर हुई घटनाओं से हिन्दुओं में आक्रोश पनप रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और घटना के खुलासे की मांग की है।
अपर जिलाधिकारी बालमयंक मिश्र को दिए गए ज्ञापन में हिन्दूवादियों ने कहा है कि कासगंज नगर में चामुंडा मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं है। बीते दिनों चामुंडा मंदिर पर जा रही महिला के साथ अज्ञात लोगों ने लूट की। इस घटना से हिन्दुओं की धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंची है। हिन्दूवादियों ने कहा कि चामुण्डा मंदिर पर स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो हिन्दू युवा वाहिनी आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में पूणेंद्र सोलंकी, अनुपम यादव, कमल सक्सेना, नीतेश चौहान, रामकुमार जौहरी, सौरभ शर्मा, आकाश चांडक, राजेंद्र प्रसाद, रामबहादुर, अनुज जौहरी, गौरव मिश्रा, बीना सक्सेना, विमला देवी, अनुपम जौहरी, अलका सक्सेना, अंजली, शशि माहेश्वरी , सुधा, रजनी, पूनम, कृष्णकांत मिश्रा और तरुण माहेश्वरी सहित आदि शामिल हैं।