विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चामुंडा मंदिर से दो महिलाओं की चेन लूटी

By Edited By:
Published: Fri, 19 Apr 2013 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2013 05:50 PM (IST)

News Article Hero Image

निज प्रतिनिधि, कासगंज: रामनवमी पर मां चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान था। ऐसे में लुटेरे मौके का फायदा उठा रहे थे। लुटेरे दो महिला श्रद्धालुओं की चेन लूटकर भाग गए। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।

नदरई गेट स्थित गली झौरा भौरा निवासी सीमा राजपूत पत्‍‌नी योगेन्द्र सिंह मां चामुंडा मंदिर में देवी दर्शन को गई थी। भीड़ अधिक थी और वह श्रद्धालुओं के बीच कतारबद्ध खड़ी हुई थी कि इसी बीच चेन लुटेरों ने उनकी सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए। सीमा ने बताया कि तीन लोग उसकी चेन लूट ले गए। एक घटना हुए समय नहीं बीता कि लुटेरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। एटा के मरजातपुर निवासी ममता पत्‍‌नी उमेश नाथ देवी दर्शन कर रही थी कि लुटेरे उसके गर्दन से सोने की चेन लूट ले गए। जब तक महिला चीखी चिल्लाई, लुटेरे भाग गए। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने हारिश पुत्र वारिस को मंदिर परिसर से पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।