देवरिया में नशे की हालत में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, ग्रामीणों की भीड़ के बीच पुलिस ने किया रेस्क्यू
देवरिया के पटनेजी में एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की ...और पढ़ें
-1789234157505_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
देवरिया में नशे की हालत में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा।
पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतारने के लिए ड्रोन, लाउडस्पीकर का प्रयोग किया।
यह पटनेजी टावर पर लगातार दूसरे दिन की ऐसी ही घटना है।
संवाद सूत्र, देवरिया। पटनेजी स्थित मोबाइल टावर शनिवार देर शाम एक बार फिर चर्चा में आ गया। शुक्रवार को इसी टावर पर दोपहर में एक किशोरी चढ़ गई थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया था। इसके अगले ही दिन शनिवार देर शाम एक युवक टावर पर चढ़ गया। समाचार लिखे जाने तक युवक टॉवर से नीचे नहीं उतरा था। पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।
ग्रामीणों के अनुसार टॉवर पर चढ़ा युवक नशे का आदी है और शनिवार को भी नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान मटियरा जगदीश निवासी मनीष गोड के रूप में बताई जा रही है। युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लाउडस्पीकर मंगवाया। पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक से बातचीत कर उसकी समस्या का समाधान कराने और नीचे उतरने की लगातार अपील करते रहे।
युवक की गतिविधियों पर नजर रखने और उसकी स्थिति की स्पष्ट तस्वीर लेने के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई। ड्रोन संचालक प्रमोद विश्वकर्मा से तकनीकी ड्रोन मंगाकर टावर पर मौजूद युवक की निगरानी की गई। पुलिस युवक को किसी तरह समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी रही।
