उर्वरक के क्षेत्र में करियर बनाने की दी गई जानकारी
बीआरडीपीजी कालेज परिसर में कालेज व फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय फर्टिलाइजर ओरिएंटेशन कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया के महानिदेशक सतीश चंदर व प्राचार्य डा. एमबी शाही ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया
देवरिया : बीआरडीपीजी कालेज परिसर में कालेज व फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय फर्टिलाइजर ओरिएंटेशन कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्टिलाइजर एसोसिएशन आफ इंडिया के महानिदेशक सतीश चंदर व प्राचार्य डा. एमबी शाही ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
एसोसिएशन की ओर से डा. डीएस यादव व वीके तोमर, अजय शर्मा, अजय त्रियोनम ने रासायनिक उर्वरकों की विशेषताएं, जरूरत, उत्पादन, वितरण, उपभोग व वातावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उर्वरक के क्षेत्र में कृषि छात्र अपना करियर कैसे बना सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने उर्वरक व उससे संबंधित सवाल पूछे, जिसका जवाब विशेषज्ञों ने दिया। अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले छात्र उपेंद्र मौर्य को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक फर्टिलाइजर एसोसिएशन की ओर से हरेंद्र कौशिक, कालेज संयोजक डा. सुभाष चंद्र की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर डा. रजनीश कुमार, डा. संजय कुमार, डा. एसके ¨सह, डा. देवेंद्र यादव, डा. एससी गौड़, विवेक कुमार ¨सह, डा. आरपीएम त्रिपाठी, डा. अवधेश कुमार मौजूद रहे।