Move to Jagran APP

15 दिन में 150 कार्यकर्ता करेंगे 150 किलोमीटर की पदयात्रा: बंसल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मिशन 2019 की तैयारियों के लिए जहां कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया, वहीं कमियों को इंगित करते हुए पेंच भी कसे। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना है। मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य, संपर्क व उत्साह को बनाए रखना है। बूथ अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष जमीनी कार्य के स्तंभ हैं

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 11:44 PM (IST)
15 दिन में 150 कार्यकर्ता करेंगे 150 किलोमीटर की पदयात्रा: बंसल

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मिशन 2019 की तैयारियों के लिए जहां कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया, वहीं कमियों को इंगित करते हुए पेंच भी कसे। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना है। मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य, संपर्क व उत्साह को बनाए रखना है। बूथ अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष जमीनी कार्य के स्तंभ हैं।

loksabha election banner

वह मंगलवार को धनराज वाटिका में आयोजित भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा के अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी, संयोजकों, पदयात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी व संयोजकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले कमल दीपक, नारी शक्ति संकल्प अभियान व आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर 150 कार्यकर्ता 15 दिन में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा में सभी सांसद, विधायक शामिल होंगे। सांसद व विधायक इस दौरान 15 दिन रात में प्रवास भी करेंगे। जिला पदाधिकारी कम से कम पांच दिन रात्रि प्रवास करेंगे। पद यात्रा में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर संपर्क, जनसंपर्क, गांव से गांव संपर्क करेंगे। रात्रि चौपाल लगाएंगे। शहर में प्रत्येक दिन नगर के वार्डों में दो बार पद यात्रा करना है। यह पद यात्रा लोगों से मिलने-जुलने से जुड़ा है। मतदाताओं से संपर्क करना है। श्री बंसल ने कहा कि जहां भाजपा को वोट नहीं मिलता, वह संवेदनशील बूथ है। उस पर और कार्य करने की आवश्यकता है। प्रत्येक बूथों पर पांच स्लोगन, दीवार लेखन होना चाहिए। लाभार्थियों की सूची बनाकर प्रत्येक मंडलों के कार्यकर्ता सघन तरीके से जनसंपर्क करें। प्रदेश कार्यालय से जिला कार्यालय को सूची भेज दी गई है। प्रदेश महामंत्री पंकज ¨सह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता साहस व कर्मठता के पर्याय हैं। आप सभी के परिश्रम से ही पार्टी सत्ता में पहुंची है। उन्होंने लक्ष्य 2019 की सफलता के लिए उत्साहित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र ¨सह ने आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रदेश मंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री कामेश्वर ¨सह, श्रीराम चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर, जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह, बृजेश तिवारी, सकलदीप राजभर, दुर्गा प्रसाद राय, श्रवण कुमार पांडेय, राम जियावन मौर्य, नागेश्वर देव पांडेय, सहजानंद राय, चिरंजीवी चौरसिया, देवेंद्र यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, डा.अशोक कुमार तिवारी, जितेंद्र प्रताप राव, प्रदीप शुक्ल, धर्मेंद्र ¨सह, बृजेश राम त्रिपाठी, संतराम यादव, विजय बहादुर दुबे, मारकंडेय शाही, हरेंद्र ¨सह, विनोद राय, जयप्रकाश शाही, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, पवन कसौधन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.