Move to Jagran APP

सीएए के समर्थन रैली में देवरिया से जाएंगे 15 हजार कार्यकर्ता

देवरिया में आयोजित भाजपा की बैठक में सीएए रैली को लेकर विधान सभा क्षेत्रवार लोगों को जिम्मेदारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:08 AM (IST)
सीएए के समर्थन रैली में देवरिया से जाएंगे 15 हजार कार्यकर्ता
सीएए के समर्थन रैली में देवरिया से जाएंगे 15 हजार कार्यकर्ता

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अपने अस्तित्व की रक्षा व अपना वजूद बचाने के लिए विपक्षी दल जनमानस को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। जनता इसका समय आने पर जवाब देगी।

loksabha election banner

यादव औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय में गोरखपुर में 19 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली क्षेत्रीय स्तर पर रैली की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश में इस समय जगह जगह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी ताकतें भ्रम फैला रही हैं, जो सही तथ्य है, वह छिपाया जा रहा है। लोगों को वास्तविकता से अवगत कराने व समर्थन में रैलियों का आयोजन पार्टी कर रही है।

जिलाध्यक्ष डॉ.अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि गोरखपुर की रैली में जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर के लिए जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, रामाज्ञा चौहान, प्रमोद शाही, धनुषधारी मणि, रामपुर कारखाना के लिए अरुण सिंह, रमेश सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, रामावतार जी, पथरदेवा के लिए श्रीनिवास मणि, अजय शाही, अखिलेश त्रिपाठी, ब्रह्मा यादव, भाटपार के लिए जयनाथ कुशवाहा, अजय दुबे, प्रेमलता गुप्ता, सलेमपुर के लिए रविन्द्र श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, पुनीत शाही, बरहज के लिए रजनीश उपाध्याय, श्रवण सिंह, संजय सिंह, और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला मंत्री महेश मणि, जीतेन्द्र पांडे को जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्र स्तर पर दी गई। बस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रमोद शाही, उग्रसेन राव को जिम्मेदारी दी गई। संचालन जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद मौर्य ने किया।

बैठक में सदर विधायक जनमेजय सिंह, अलका सिंह, प्रदीप शुक्ला, विश्वजीत सिंह,अजय तिवारी, रामधनी गौंड, सन्तोष त्रिगुणायक, अरुण सिंह, कृष्णनाथ राय, अजय उपाध्याय, डॉ. कामेश्वर सिंह,सचिद्र उर्फ दीपू शाही आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.