Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें कार्यकर्ता: वीरेंद्र चौधरी

पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की सोच कांग्रेस रखती है और उनके विकास के लिए कार्य करती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:22 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:22 AM (IST)
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें कार्यकर्ता: वीरेंद्र चौधरी

देवरिया: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत देवरिया सदर ब्लाक के न्याय पंचायत मझवलिया के करौंदी में ब्लाक अध्यक्ष सुनील दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वीरेंद्र चौधरी रहे। कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए गांव-गांव कार्यकर्ता बनाने के उद्देश्य से समस्त कांग्रेस जनों को जी जान से लगना है।

loksabha election banner

आयोजक पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की सोच कांग्रेस रखती है और उनके विकास के लिए कार्य करती है। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस को छोड़ कोई भी दल देश व प्रदेश का भला नहीं कर सकता है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करें। सर्वसम्मति से कमलेश दुबे को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया। बैठक को मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, संदेश यादव, मुकुंद भास्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, नौशाद अहमद खान, भरत मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। उधर रामपुर कारखाना क्षेत्र के गोविदपुर में महिला कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष सहला अहरारी के संयोजन में ब्लाक अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गांव-गांव जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता

देवरिया: टाउन हाल परिसर में कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सोनू से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम चल रहा है। पदाधिकारी पार्टी को और मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाएं और एक-एक घरों में पहुंच कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मेरे कंधों पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, राकेश शर्मा, नौशाद खान, नागेंद्र शुक्ला, जुलेखा खातून प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.