Move to Jagran APP

बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: ई. अंबरीश

देवरिया: शहर के बसपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार क

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Feb 2018 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 10:57 PM (IST)
बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: ई. अंबरीश
बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: ई. अंबरीश

देवरिया: शहर के बसपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें बसपा मुखिया के निर्देश पर ई.अंबरीश को मंडल जोन इंचार्ज बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। ई.अंबरीश ने कहा कि पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। पूरे प्रदेश में बसपा का कोई विकल्प नहीं है। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने के बाद जनता पश्चाताप कर रही है। व्यापारी, किसान, मजदूर और नौजवान सभी परेशान है। इनके दर्द को न तो कोई सुनने वाला है और न ही समझने वाला। कार्यकर्ता गांवों में जाएं और बसपा सरकार में चलाई गई योजनाओं को जनता के बीच रखें और बताएं कि भाजपा और बसपा के शासन में क्या अंतर है। बसपा की सरकार में अपराधी अपने आप को जेल में सुरक्षित महसूस करता था। बहनजी ने अपराधी और भ्रष्टाचारी को जेल भेजने का कार्य किया। चाहे कोई वह किसी भी जाति, धर्म या मजहब का हो। ओम प्रकाश गौतम जोन मंडल इंचार्ज ने कहा कि शुक्रवार को रुद्रपुर मोड़ पर स्थित एक विवाह भवन में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मी¨टग में समय से पहुंचें। यहां पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। सभी जाति धर्म और मजहब का सम्मान करते हुए विकास की बात सिर्फ और सिर्फ बसपा ही कर सकती है। यहां मुख्य रूप से छेदी मास्टर अकेला, नथुनी प्रसाद, रामदरस कुशवाहा, बालचन्द्र राही, बलवंत कुशवाहा, मैनुद्दीन अंसारी, संजय भारती, राजीव चौहान, संजय पासवान, संतोष कुमार, सिद्धार्थ चौहान, नंदलाल प्रसाद, रविन्द्र गौतम, नंदू कुमार, प्रमोद आजाद, शैलेश ¨सह, रामअधार, आदम अली, मनिराज प्रसाद मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.