Move to Jagran APP

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता

प्रदेश सरकार की जन विराधी नीतियों बढ़ते अपराध बेतहाशा महंगाई से प्रदेश की जनता बेहाल हो गई है। कार्यकर्ताओं की बल पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस का होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM (IST)
बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता

देवरिया: बैतालपुर विकास खंड के औराचौरी में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बुधवार को आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत कांग्रेस को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में कार्यकर्ता बनाए जा रहे हैं, पदाधिकारी इसको लेकर जी-जान से जुड़ जाएं।

loksabha election banner

कहा कि प्रदेश सरकार की जन विराधी नीतियों, बढ़ते अपराध, बेतहाशा महंगाई से प्रदेश की जनता बेहाल हो गई है। कार्यकर्ताओं की बल पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस का होगा।

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी •ाोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस सोच रखती है और उनके विकास के लिए कार्य करती है। आज प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनमानस आहत है, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, ऐसे में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बल पर आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी। सभा को रवींद्र शर्मा को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, विजयशेखर मल्ल रोशन, मुकुंदभास्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, नौशाद अहमद खान, भरत मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया।

प्रदेश सरकार से आम जनता परेशान : अनूप

देवरिया: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी और पूर्वांचल विग के अध्यक्ष अनूप पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से आम जनता परेशान है। प्रदेश में अराजकता चरम सीमा पर है। अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पांडेय बुधवार को सलेमपुर के एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधायक और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने प्रदेश में शिक्षा की बदहाली की बात किया था। उस पर उनको जेल में डाल दिया गया और पुलिस का बर्ताव उनके साथ अपराधियों के जैसा रहा। स्याही फेंकने वाले लोगों को सरकार इनाम दे रही है और आम जनता की बात करने वाले लोगों को जेल में डाल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.