बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता
देवरिया के बरहज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 11:37 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 11:37 AM (IST)
देवरिया: बरहज में कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
जिला प्रभारी मकसूद अहमद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जमीन पर उतर कर लोगों की लड़ाई लड़ रही है।
पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। कार्यक्रम में तारकेश्वर तिवारी, सुनील तिवारी, मुजफ्फर हुसैन अंसारी, विनय कुमार गिरि, विजय गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अरविद त्रिपाठी, दीन दयाल प्रसाद, विनोद तिवारी, ब्यास दुबे, नागेश पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, रामसतूर गोड़ मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें