मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेंगे कार्यकर्ता
भाजपा की तरफ से दो मार्च तक चलने वाले मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान की शुरुआत हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराया व मेरा परिवार भाजपा का परिवार का स्टीकर लगाया
देवरिया : भाजपा की तरफ से दो मार्च तक चलने वाले मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान की शुरुआत हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराया व मेरा परिवार भाजपा का परिवार का स्टीकर लगाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर पर, जिला पंचायत परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद कलराज मिश्र के आवास व राघव नगर स्थित नपा अध्यक्ष अलका ¨सह व राजेंद्र मल्ल के आवास पर झंडा व स्टीकर लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के तप से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी देश के गरीबों, नौजवानों, महिलाओं व किसानों को इस अभियान के माध्यम से एकसूत्र में पिरोकर लोकसभा चुनाव में पुन: प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का कार्य कार्यकर्ता करेगा। नपा अध्यक्ष अलका ¨सह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ देश व समाज की सेवा करते हैं। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र मल्ल, कृष्णानाथ राय, अजय कुमार दूबे, जितेंद्र पांडेय, रामाशीष प्रसाद मौर्य, रामाज्ञा चौहान, उग्रसेन राव, प्रेम अग्रवाल, अंबिकेश पांडेय, सत्येंद्र मणि, नित्यानंद पांडेय, रमेश वर्मा, अंगद मणि त्रिपाठी, हेमंत मिश्र, विजय पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के तहत पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दूबे, अनिरुद्ध मिश्र व मारकंडेय शाही, भाजपा नेता सुनील ¨सह, बलिया जिले के प्रभारी विजय बहादुर दुबे, विश्वंभर मिश्र के घर पर भी स्टीकर व झंडा लगाया गया। भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल ने अपना घर भाजपा का घर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर घूमकर भाजपा का झंडा व स्टीकर लगवाया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
----------------------