Move to Jagran APP

प्रत्येक बूथों पर अधिकाधिक मतदाता बनाने का करें कार्य: सांसद

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर की बैठक एक मैरेज हाल में हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर बल दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 10:07 PM (IST)
प्रत्येक बूथों पर अधिकाधिक मतदाता बनाने का करें कार्य: सांसद

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर की बैठक एक मैरेज हाल में हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर बल दिया गया। इसके लिए गांव व बूथ स्तर पर बैठक कर मतदाता सूची से छूटे नामों को शामिल कराने के साथ ही भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के बदौलत 2019 का लोकसभा चुनाव अपने बल पर लड़ेगी। इसके लिए हमें मजबूती से केवल सरकार के कार्यों व उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाना होगा। इसके लिए पार्टी से नए युवाओं को जोड़ने के साथ ही जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उन्हें जोड़ना है। फार्म छह प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया जाए। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 नए वोटर तथा इतना ही सदस्य बनाए जाने का है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयारी कर अपने लक्ष्य को पूरा करने में लग जाए। भाजपा नेता पुनीत शाही ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं उन्हीं के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का भी सम्मान होना चाहिए। वह पार्टी की पूंजी हैं। ऐसा न हो कि नए कार्यकर्ता के चक्कर में पुराने कार्यकर्ता छूट जाय। अजय दूबे ने कहा कि लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के साथ गांव स्तर पर हमें मजबूत होने की जरूरत है। जगदीश यादव ने कहा कि गांव से लेकर नगर तक भाजपा का जनाधार और बढ़ा है। इसको सहेजने की जरूरत है। क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी से मिलकर उनके साथ सहयोग करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय कुशवाहा, बृजेश धर दुबे, कन्हैया जायसवाल, बचनदेव गोंड़, रवींद्र श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, भोला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.