संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
देवरिया: रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम कुकरिहां में एक महिला की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की मां ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरडाढ़ी निवासी जोखनी देवी पत्नी रामअवतार की बेटी रिकी कुकरिहां निवासी शिवपूजन राजभर के साथ खुर्जा में लिव इन रिलेशनशीप में रहती थी। इस दौरान उसको दो बच्चे हो गए। इसके बाद वह शिवपूजन के साथ कुकरिहां में आकर रहने लगी। यहां आने के बाद शिवपूजन के स्वजन उसे प्रताड़ित करते थे। उसकी शनिवार की रात मौत हो गई। इस मामले में जोखनी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरुण मौर्या ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। बच्चे का इलाज कराने आई महिला गायब
सलेमपुर उपनगर में बीमार बच्चे का इलाज कराने आई एक महिला के सलेमपुर से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। भटनी थाना क्षेत्र के देवघाट निवासी इसरावती देवी पत्नी कृषण तीन वर्ष के बेटे का इलाज कराने शुक्रवार को आई थी। इसके बाद से ही वह गायब है। स्वजन ने पुलिस को तहरीर दी है। युवक को सांप ने डंसा
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम चनुकी निवासी सुनील पांडेय शास्त्री के 23 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार पांडेय उर्फ गोलू शनिवार की रात शौच करने के लिए जा रहे थे, रास्ते में सांप ने डंस लिया। उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में भर्ती कराया गया।