मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबने से महिला की मौत
देवरिया कोतवाली के ग्राम इजरही में देर रात बारिश के दौरान ढही दीवार।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 10:47 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 10:47 PM (IST)
देवरिया: सदर कोतवाली के ग्राम इजरही में सोमवार की रात करीब 12 बजे बारिश के दौरान एक घर के मिट्टी की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया।
इजरही गांव निवासी 55 वर्षीय देवराजी पत्नी दीप नारायण कुशवाहा अपने घर में सोमवार की रात सोई थीं। बारिश के चलते घर की मिट्टी की दीवार ढह गई और वह उसी में दब गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और मलबे से काफी प्रयास के बाद देवराजी को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालल में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति पेटिग का काम करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें