पुरखों के जीवन व व्यक्तित्व से लें सीख: सूर्य प्रताप
देवरिया में पूर्व प्रधानाचार्य व विहिप नेता की पुण्यतिथि पर कृषि मंत्री ने व्यक्त किए उद्गार।
देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमें पुरखों के जीवन से सीख व प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके प्रति आदर का भाव रखना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह बुधवार को बरपार गांव में अशोक इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश राम त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने से बड़ों का आदर सदैव करना चाहिए।।इस मौके पर श्यामसुंदर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सुंदरकांड का पाठ कया गया। कृषि मंत्री समेत अन्य अतिथियों ने गरीबों में कंबल वितरित किया। संचालन उपेंद्र पाठक ने किया। आयोजक अखिलेश त्रिपाठी, विजय बहादुर दुबे, अनिरुद्ध शुक्ला, विश्व हिदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री बंसराज पांडेय,दिनेश त्रिपाठी, शांति स्वरूप दुबे, नित्यानंद पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया।