वाद-विवाद प्रतियोगिता में विनय व विज्ञा अव्वल
क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर मनिराज शिक्षण संस्थान में रविवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विनय व विज्ञा अव्वल रहे। इन प्रतिभागियों को एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। संस्थान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
देवरिया : क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर मनिराज शिक्षण संस्थान में रविवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विनय व विज्ञा अव्वल रहे। इन प्रतिभागियों को एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। संस्थान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने क्या एससी-एसटी बिल भारतीय समाज के अनुकूल है। विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल के सदस्यों के अंकों के आधार पर प्रथम द्वितीय और तृतीय का चुनाव किया गया। माध्यमिक स्तर पर विनय चौहान को प्रथम और सौम्या पांडेय को द्वितीय तथा गीतांजलि यादव को तृतीय घोषित किया गया। स्नातक स्तर की प्रतियोगिता में विज्ञा पांडेय को प्रथम रोहित यादव द्वितीय और रेखा विश्वकर्मा को तृतीय घोषित किया गया। संस्था अध्यक्ष व्यास गिरि ने अव्वल छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता हर शैक्षिक संस्थानों में होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों की मेधा का विकास होता है। निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक रमेश तिवारी और शिवकुमार रहे। निर्णायक के रूप में राकेश राय और प्रवीण चौबे रहे। प्रतियोगिता में ज्योति कुशवाहा, गरिमा मौर्या, रंजीता श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, मोना चौहान अंकित आदि मौजूद रहे।