विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:59 PM (IST)

देवरिया में किसान सभा ने आंधी-बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान पर चिंता जताई। किसानों ने जिला प्रशासन से ...और पढ़ें

आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान।

आंधी-बारिश से फसलों को भारी नुकसान।

HighLights

  1. आंधी-बारिश से धान, गन्ना, सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ।

  2. किसान सभा ने 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की।

  3. जिला प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराने की अपील।

जागरण संवाददाता, भाटपाररानी। छोटका गांव में किसान सभा की बैठक हुई। संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के संयुक्त सचिव साधुशरण ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान से किसानों की धान, गन्ना, साग-सब्जी समेत अन्य फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।

खेतों में खड़ी फसलें गिरने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि तेज हवा और बारिश के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है। गन्ने की फसल भी जमीन पर बिछ गई है। वहीं साग-सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत प्रभावित हुई है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करना किसानों के लिए मुश्किल है।

उन्होंने जिला प्रशासन से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर गांव-गांव फसलों के नुकसान का सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सर्वे में वास्तविक नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत दी जाए। किसान सभा की ओर से प्रभावित किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की गई है।

साथ ही फसल बीमा का लाभ पाने वाले किसानों को नियमानुसार बीमा क्षतिपूर्ति दिलाने की भी मांग की गई। यहां मुख्य रूप से जयप्रकाश यादव, नथुनी सिंह, पौहारी कुशवाहा, रमाकांत यादव, रमावती देवी, चन्द्रावती देवी आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- 'अर्नब' चक्रवात के असर से उत्‍तर प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार दूसरे दिन भी हुई भारी गिरावट