देवरिया के 40 साल पुराने उग्रसेन पुल में फिर आई दरार, भारी वाहनों पर लगाया प्रतिबंध; बिहार जाने वाले वाहनों की बढ़ी मुश्किलें
देवरिया-गोरखपुर सीमा पर राप्ती नदी पर बने 40 साल पुराने उग्रसेन सेतु में दरार आने के बाद भारी वाहनों का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
उग्रसेन सेतु में दरार, भारी वाहनों का आवागमन रुका।
गोरखपुर, आजमगढ़, बिहार जाने वाले वाहनों को परेशानी।
ओवरलोड वाहन क्षति का कारण, उच्चस्तरीय जांच की मांग।
जागरण संवाददाता, देवरिया। देवरिया-गोरखपुर सीमा पर बरहज के निकट राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु में मंगलवार को दरार और होल होने के बाद भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। गोरखपुर और आजमगढ़ को देवरिया से जोड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यह प्रमुख संपर्क मार्ग है।
क्षति की वजह ओवरलोड वाहनों की बढ़ती आवाजाही बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मरम्मत में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है।करीब 660 मीटर लंबे पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने 1986 में कराया था। इसमें कुल 13 पाए हैं। करीब 40 साल पुराने पुल की तीन बार मरम्मत हो चुकी है।
19 मार्च 2019 को पश्चिमी छोर के पांचवें डेक में बड़ा होल हुआ था। 24 जनवरी 2023 को मध्य हिस्से में होल होने पर भारी वाहनों का आवागमन करीब तीन महीने बंद रहा। 18 जुलाई 2026 को भी पुल क्षतिग्रस्त हुआ था।
यह भी पढ़ें- UP MLC Result LIVE: यूपी की 11 सीटों पर आने लगे रुझान, मेरठ में भाजपा की जीत, आगरा में सपा को बढ़त, मतगणना जारी
बरहज के उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। संबंधित विभाग और उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
