घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:20 PM (IST)
देवरिया : गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम देई में गुरुवार की रात एक मकान का ताला तोड़कर चोर कपड़ा, जेवर व 20 हजार नकदी सहित दो लाख का सामान उठा ले गए। शुक्रवार को परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। गांव निवासी रमाकांत पुत्र स्व. धनराज रात में भोजन करने के बाद गर्मी अधिक होने कारण ताला बंद कर घर से कुछ दूरी पर सो रहे थे, जबकि महिलाएं छत पर सोई थीं। आधी रात के बाद चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और आलमारी व बाक्स खोलकर उसमें रखा जेवर व 20 हजार नकदी उठा ले गए। सुबह घर ताला टूटा देख परिजन अवाक रह गए। अंदर देखे तो आलमारी व बाक्स टूटा और सामान बिखरे थे। छानबीन करने पर गांव के बाहर दो सौ मीटर पर खेत में टूटा बाक्स मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी परमा शंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें