सीएम का आगमन आज, सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी
गुरुवार की रात जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी डा.श्रीपति मिश्र भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार किए। साथ ही विभिन्न तरह की जानकारियां ली। शुक्रवार को बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वायड की टीम भी सभास्थल पहुंची और जांच की। सुरक्षा में देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत आठ सीओ की ड्यूटी लगाई गई है।
देवरिया: राजकीय इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। दो अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा की कमान संभालेंगे तो बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। बिना जांच के किसी को भी सभास्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
गुरुवार की रात जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी डा.श्रीपति मिश्र भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार किए। साथ ही विभिन्न तरह की जानकारियां ली। शुक्रवार को बम निरोधक दस्ता व डाग स्क्वायड की टीम भी सभास्थल पहुंची और जांच की। सुरक्षा में देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत आठ सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें कुशीनगर व महराजगंज से एक-एक सीओ आ रहे हैं। इसके अलावा 75 दारोगा, 16 थानेदार, साढ़े तीन सौ सिपाही, दो प्लाटून पीएसी व आरआरएफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी शिष्यपाल ने कहा कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होंगे। बिना जांच के किसी को भी जाने नहीं दिया जाएगा।
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा स्थल का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व शिक्षामंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी व प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने जायजा लिया। मंच आदि का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के बैठने आदि का भी जायजा लिया।