28 पेटी हरियाणा निर्मित शराब के साथ दो गिरफ्तार
बंकल मोड़ तिराहे के समीप एक बोलेरो आते हुए नजर आई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 11:03 PM (IST)
देवरिया: खामपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पड़ोसी प्रांत बिहार भेजी जा रही हरियाणा निर्मित 28 पेटी शराब पकड़ी गई। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उप निरीक्षक अवधेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस बीच बंकल मोड़ तिराहे के समीप एक बोलेरो आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया और तलाशी ली। जिसमें से हरियाणा निर्मित शराब बरामद की गई। इस दौरान नीतिश यादव व रंजन यादव निवासी विश्रामपुर थाना नौतन जिला सिवान को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें