जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपना बढ़चढ़ कर दमखम दिखाया। चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा।
देवरिया:

सुबह से ही जनपद भर के खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया। दोपहर बाद चयन शुरू हुआ। जिसमें लगभग पांच दर्जन खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें अफजल, नफीस अहमद, मनीष कुमार, सुदीप सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, गौरव मद्धेशिया, मनीष यादव, शिवम पटेल, महबूब आलम, सनी साहनी चयनित किए गए। उप क्रीड़ा अधिकारी डा.कुंवर विपिन प्रताप ने कहा कि इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन समिति के सामने 24 अक्टूबर को पेश किया जाएगा, वहां भी इनका ट्रायल होगा।