Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    देवरिया में हादसा: टेबल फैन में उतरा करंट, गोद में खेल रहे पोते और नानी की मौत

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 01:45 PM (IST)

    देवरिया के रुद्रपुर में एक हृदयविदारक घटना में टेबल फैन से करंट लगने के कारण एक नानी और उसके आठ महीने के पोते की मृत्यु हो गई। बिंदु देवी नामक महिला अ ...और पढ़ें

    नानी और पोते की मृत्यु की सूचना पर चिंतित स्वजन

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (देवरिया)। टेबल फैन के अचानक गिरने के बाद करंट की चपेट में आने से नानी के साथ ही आठ माह के पोते की मृत्यु हो गई। महिला पोते को गोद में लेकर तख्त पर बैठी थीं। यह दुर्घटना रुद्रपुर थानाक्षेत्र के जोगियां बुजुर्ग में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे की है। दो की मृत्यु से रक्षाबंधन के पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    60 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी रामा यादव अपने पोते अदम्य (बेटी गरिमा के पुत्र) को गोद में लेकर बैठी थीं। वह स्वजन से बातचीत कर रही थीं। तभी बगल में रखा टेबल फैन अचानक उनके ऊपर गिर गया। फैन में करंट उतर आया।

    महिला व पोता करंट की चपेट में आ गए। स्वजन ने किसी तरह दोनों को अलग किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर लेकर गए, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    गोरखपुर जिले के गगहां थानाक्षेत्र के डेमुसा गांव की रहने वाली अपनी मां गरिमा के साथ मृतक अदम्य दो माह पहले ननिहाल में आया था। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए वह मायके में रुकी हुई थी। घटना के बाद स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

    स्वजन के मुताबिक, बिंदु देवी की पांच पुत्रियां हैं, जिसमें गरिमा सबसे छोटी है, वह मां की सेवा के लिए मायके आई हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर गया था। कंरट की चपेट में आने से महिला व मासूम बच्चे की मृत्यु हो गई है।