विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान

By JagranEdited By:
Published: Tue, 21 Jan 2020 11:35 PM (IST)

देवरिया में जाम से निजात के लिए दो बस व एक दर्जन ई-रिक्शा का पुलिस ने चालान किया।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान
डग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान

देवरिया: शहर में मंगलवार को भी सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इसको देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चला दिया। दो बस व एक दर्जन ई-रिक्शा का चालान किया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई शुरू होते ही अधिकांश डग्गामार वाहन चालक घर चले गए।

शहर इन दिनों जाम की समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। मनबढ़ वाहन चालक एसपी कार्यालय से लेकर सुभाष चौक तक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भर रहे हैं। इसके अलावा मुख्य मार्ग की पटरी पर अतिक्रमण हो गया है और ठेला-खोमचा वालों की सुबह होते ही सड़क की पटरी पर दुकानें सज जा रही हैं। कुछ जगहों पर सड़क की पटरी पर वाहन खड़ा किए जा रहे हैं।

मंगलवार को सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई और वाहन रेंगने लगे। यातायात पुलिस ने जाम की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया। इसके बाद डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दो निजी बस व एक दर्जन ई-रिक्शा पकड़ कर कोतवाली ले जाया गया। सभी वाहनों का चालान कर दिया गया। यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने कहा कि सभी वाहनों से जुर्माना की वसूली की गई है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।