Move to Jagran APP

नपा कर्मचारी समेत ती पॉजिटिव,कार्यालय सील

देवरिया में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। 72 की आई जांच रिपोर्ट में 69 लोग निगेटिव पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM (IST)
नपा कर्मचारी समेत ती पॉजिटिव,कार्यालय सील
नपा कर्मचारी समेत ती पॉजिटिव,कार्यालय सील

देवरिया: जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 72 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 69 निगेटिव व नगर पालिका देवरिया के कर्मचारी समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले। अब तक 201 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 301 हो गई है। अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। 95 एक्टिव केस हैं। नगर पालिका कार्यालय सील कर दिया गया है।

loksabha election banner

दो पॉजिटिव मरीज रुद्रपुर के रहने वाले हैं। नगर पालिका परिषद देवरिया के जिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मालवीय रोड के निकट रहते हैं। नगर पालिका कार्यालय सील कर दिया गया है। यह 13 जुलाई को खुलेगा। अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह समेत 213 कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की मौजूदगी में कार्यालय सैनिटाइज किया गया। ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी ड्यूटी कर रहा था। बुधवार को तबीयत खराब होने पर स्वजन गोरखपुर ले गए। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती कराया जा है।

324 कोरोना संदिग्धों की हुई सैंपलिग

जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड व तहसील मुख्यालय स्थित सैंपल कलेक्शन केंद्रों पर 324 कोरोना संदिग्धों का नमूना लिया गया। सभी नमूने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिए गए।

--------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.