Move to Jagran APP

सिविल पुलिस की तरफ बढ़ी महिलाओं की रुचि

पुलिस की नौकरी के प्रति महिलाओं की सोच बदल रही है। नौ साल में महिलाएं लोगों की सेवा व सुरक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 11:28 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 11:28 PM (IST)
सिविल पुलिस की तरफ बढ़ी महिलाओं की रुचि
सिविल पुलिस की तरफ बढ़ी महिलाओं की रुचि

देवरिया: पहले महिलाओं की रुचि पुलिस विभाग में नौकरी के प्रति कम रुचि देखी जाती थी। महिलाएं केवल शिक्षा विभाग में नौकरी को तरजीह देती थीं। अब नारी समाज की सोच में बदलाव हो रहा है। महिलाएं लोगों की सेवा व सुरक्षा के लिए सिविल पुलिस की तरफ आकर्षित हो रही हैं। पुलिस में भर्ती होने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही हैं, सड़क पर दौड़ लगा रही हैं। परीक्षा में पुरुषों से आगे बढ़कर खड़ा हो रही हैं। पिछले नौ साल में पुलिस में नौकरी करने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। बड़ी संख्या में महिलाएं भर्ती के लिए तैयारी कर रही हैं।

loksabha election banner

आंकड़ें हैं गवाह

2010 में जनपद में एक महिला दारोगा व 32 महिला कांस्टेबल की तैनाती थी। 2012 में जनपद में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में कुछ वृद्धि हुई। 60 महिलाएं जनपद पुलिस में तैनात हो गर्इं। 2016 में 100 और वर्तमान समय जनपद में 183 महिला कांस्टेबल तैनात हैं। इसके अलावा 10 महिला उप निरीक्षक भी जनपद में तैनात हैं। पुलिस लाइन में इस समय 206 महिला रिक्रूट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जबकि 2018 में 283 महिला रिक्रूट ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पुलिस में भर्ती महिलाएं भी बेहतर कार्य कर रही हैं। 206 महिला रिक्रूट जो प्रशिक्षण ले रही हैं, उनमें भी विभाग के लिए कुछ बेहतर करने की ललक दिख रही है।

प्रकाश चंद्र पांडेय,प्रतिसार निरीक्षक,

देवरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.