Move to Jagran APP

भारत बंद का मिला-जुला असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के बुलाए गए भारत बंद का मिला-जुला असर देवरिया में देखने को मिला। कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:21 PM (IST)
भारत बंद का मिला-जुला असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी
भारत बंद का मिला-जुला असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

देवरिया: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के बुलाए गए भारत बंद का मिला-जुला असर देवरिया में देखने को मिला। कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी। इस दौरान दुकानों को बंद कराया गया, लेकिन नेताओं के हटते ही दुकानें खुल गईं।

loksabha election banner

कांग्रेसी सुबह नौ बजे टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए मालवीय रोड, कोतवाली रोड, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा, एसपी कार्यालय तक गए। इसके बाद वापस कचहरी चौराहा से राघवनगर होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर आ गए। कांग्रेसियों ने इस दौरान शहर की दुकानों को बंद कराने की कोशिश की। कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखा और उनके जाने के बाद दुकानों को खोल लिया। पार्टी कार्यालय पर पहुंचने के बाद बैठक की गई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश ने कहा कि मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि दैनिक जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते मूल्यों ने आम नागरिकों का बजट बिगाड़ दिया है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने समेत सभी मोर्चों पर विफल हो गई है। झूठ की बुनियाद पर टिकी भाजपा की केंद्र सरकार को जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेकेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, बिस्मिल्लाह लारी, रामजी गिरि, धर्मेंद्र ¨सह, मुकुंद भाष्कर मणि, उत्तेज नारायण मिश्र, वरुण राय, बद्री नारायण दुबे, दीनानाथ भारती, डा.धर्मेंद्र पांडेय, नागेंद्र शुक्ला, नौशाद खान, भरत मणि, भागीरथी प्रसाद, संदेश यादव, अभिनीत उपाध्याय, सच्चिदानंद ¨सह राना, शीत कुमार मिश्र, अमूल्य रत्न मणि, रमेश वर्मा, ऋषभ शुक्ला, जोखू भारती समेत तमाम लोग शामिल रहे।

---

कांग्रेसियों ने बरहज में दुकानों को बंद कराया

प्रदर्शन कर सौंपा उपजिलाधिकारी को पत्रक

बरहज: भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष मनोज राव व युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में बरहज में प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकानों को बंद कराते हुए तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बरहज को सौंपा। नगर अध्यक्ष मनोज राव व युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह असफल है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। कांग्रेस नेता राधा रमण पांडेय व नेता अनिल निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ लूट और भ्रष्टाचार फैला है। राफेल घोटाला सामने आया है। इस सरकार ने देश की जनता के साथ अन्याय किया है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी। इस दौरान जितेंद्र जायसवाल, जीतू, सुधीर निषाद, वीरेंद्र तिवारी, जयराम उपाध्याय, रजत राव, काली पांडेय, शिवनाथ ¨सह आदि मौजूद रहे।

----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.