Move to Jagran APP

ट्रैक्टर रैली निकाल पीएम व सीएम को दिया धन्यवाद

भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से गुरुवार को शहर के चीनी मिल मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में शामिल किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को हितैषी बताया। किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए पीएम व सीएम को धन्यवाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 11:49 PM (IST)
ट्रैक्टर रैली निकाल पीएम व सीएम को दिया धन्यवाद
ट्रैक्टर रैली निकाल पीएम व सीएम को दिया धन्यवाद

देवरिया: भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से गुरुवार को शहर के चीनी मिल मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में शामिल किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को हितैषी बताया। किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए पीएम व सीएम को धन्यवाद दिया। रैली का समापन सोनूघाट चौराहे पर हुआ।

loksabha election banner

रैली चीनी मिल मैदान से शुरू होकर ओवरब्रिज, कोआपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक, कचहरी चौराहा, भटवलिया चौराहा, रुद्रपुर मोड होते हुए सोनूघाट चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचा। इसके पूर्व चीनी मिल मैदान पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। गन्ना, धान, गेंहू आदि का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। योगी सरकार ने गन्ने से जुड़े माफिया का अंत किया। ट्रैक्टर रैली के जरिए सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास किया है। सरकार ने 86 लाख लघु-सीमांत किसानों का करीब 36 हजार करोड़ का ऋण माफ किया है। सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में थे। विपक्ष किसानों को भड़का रहा है। सांसद रविदर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हुआ है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान सबके हित में बिना भेदभाव काम कर रही है। रैली को विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव शुक्ला, नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र व संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री राजेश कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय दुबे, विशंभर मिश्र, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सुनील सिंह, प्रमोद शाही, अरविद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, संजय राव, भूपेंद्र सिंह, अंगद तिवारी, हरिचरन कुशवाहा, राजेंद्र मल्ल, नीरज वर्मा, बिदा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.