किशोरी से छेड़खानी, तेजाब फेंकने की धमकी
छात्रा के साथ छेड़खानी व तेजाब फेंकने की धमकी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया। युवक रास्ते में अक्सर छात्रा के साथ छेड़खानी करता था।
देवरिया : छात्रा के साथ छेड़खानी व तेजाब फेंकने की धमकी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया। युवक रास्ते में अक्सर छात्रा के साथ छेड़खानी करता था।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित छात्रा रामपुर कारखाना स्थित एक इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा हैं। साइकिल से वह स्कूल आती-जाती है। माधोपुर गांव के निकट एक युवक छात्रा के साथ अक्सर छेड़खानी करता था। विरोध करने पर वह तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा था। परेशान छात्रा ने मां को घटना की जानकारी दी। थाने में दिए तहरीर में मां ने बताया कि 17 अगस्त को नाबालिग बेटी स्कूल घर लौट रही थी। माधोपुर निवासी अबूतलिम पुत्र मुस्लिम अंसारी ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की। बाह पकड़कर उसको साइकिल से नीचे गिरा दिया। जांच में पुलिस ने दो सप्ताह का समय लगा दिया। बाद में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ अजय ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।