Move to Jagran APP

पछुआ ने बढ़ाया तापमान, तेज धूप से परेशानी

देवरिया : मौसम के करवट बदलने से बुधवार को पारा चढ़ गया। शहर में अधिकतम तापमान 37.4 डि

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 04:34 PM (IST)
पछुआ ने बढ़ाया तापमान, तेज धूप से परेशानी

देवरिया : मौसम के करवट बदलने से बुधवार को पारा चढ़ गया। शहर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि आर्द्रता 23 फीसद दर्ज की गई। गुरुवार को इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

तेज धूप के साथ 11 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण गर्मी में वृद्धि हुई है। इसी तरह का मौसम आगे भी जारी रहेगा। गुरुवार को शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में आकाश साफ है, जिससे तेज धूप धरातल तक पहुंच रही है। इससे वातावरण में गर्मी बढ़ने लगी है।

तेज धूप व गर्म हवा का अहसास बुधवार को शहरवासियों को भी हुआ। मौसम के सख्त तेवर सुबह दस बजे से ही वातावरण में दिखाई पड़ने लगा था, दिन चढ़ने के साथ वातावरण में गर्मी भी बढ़ती गई। दोपहर दो बजे के बाद गर्म हवा का असर शहर की सड़कों एवं बाजारों पर भी देखा गया। गर्मी और धूप से परेशान लोग छांव की तलाश में दिखे।

-------

पांच दिन में इस तरह चढ़ा तापमान

तिथि तापमान

23 मार्च 35.1 डिग्री सेल्सियस

24 मार्च 35.6 डिग्री सेल्सियस

25 मार्च 35.9 डिग्री सेल्सियस

26 मार्च 36.8 डिग्री सेल्सियस

27 मार्च 36.2 डिग्री सेल्सियस

28 मार्च 37.4 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.