Move to Jagran APP

महिला के साथ दुष्कर्म, दो पर मुकदमा

शहर के एक मोहल्ले में महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। रिश्तेदारी से वापस आने पर महिला ने पति को आपबीती सुनाई। दंपती कोतवाली पहुंचे एक नामजद समेत दो आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:42 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म, दो पर मुकदमा
महिला के साथ दुष्कर्म, दो पर मुकदमा

देवरिया : शहर के एक मोहल्ले में महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। रिश्तेदारी से वापस आने पर महिला ने पति को आपबीती सुनाई। दंपती कोतवाली पहुंचे एक नामजद समेत दो आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

loksabha election banner

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का पति कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में गया था। महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि रामनाथ देवरिया का रहने वाला युवक एक अन्य साथ के साथ महिला के घर पहुंचा। अकेला पाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। धीरे-धीरे बात मोहल्ले के लोगों तक पहुंच गई। कुछ देर बात पति घर पहुंचा तो महिला ने उसे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित अर¨वद पुत्र नाथू व एक अन्य के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महिला ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.