छात्रों को किया गया साइबर क्राइम के प्रति जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम -साइबर सुरक्षा को लेकर छात्र दिखे उत्साहित
देवरिया : शहर के सीसी रोड स्थित पीएन एकेडमी परिसर में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में साइबर क्राइम तथा साइबर सुरक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।
प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र मिश्र ने छात्रों को जल संरक्षण, विद्युत संरक्षण, वन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के बचाव की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की छात्रा कृतिका सिंह, अनन्या राय व आकांक्षा सिंह ने घरेलू हिसा तथा साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी पूछी। जिसका जानकारों ने जवाब दिया। साइबर सेल देवरिया में तैनात राजेश तिवारी ने छात्रों को सोशल साइट, नेटवर्किंग, इंटरनेट की दुनिया को सावधानीपूर्वक प्रयोग करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज फेक काल के माध्यम से बड़े स्तर पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है, साथ ही अकाउंट हैक कर समस्त जानकारी ले ली जा रही है और खातों से रुपये निकाल लिए जा रहे हैं। इसके प्रति आपको आसपास भी लोगों को जागरूक करना चाहिए। अमृता पांडेय ने कहा कि आज युवा वर्ग विलक्षण प्रतिभा से युक्त है, इन्हें सही समय में सही मार्गदर्शन मिले तो यह देश के विकास में अपना अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बाल कल्याण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि छह वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा पाने का अधिकार है। इस उम्र के बच्चे कहीं भी मजदूरी करते हैं तो उसके बारे में तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दें।
इस दौरान सौरभ चौधरी, सुधीर सिंह, प्रतिभा सिंह, विनोद सिंह, रविद्र कुमार, रामेश्वर कुमार, राजनीश कुमार तिवारी, यज्ञ प्रकाश, जगदीश त्रिपाठी, अनुष्का शुक्ला, अमित यादव, नूसरत जहां, अमित यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
--