छात्रों ने किया रक्तदान, फल वितरण
देवरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने राजकीय बाल गृह के बाों को पेन मिठाई व अन्य सामान दिए।
देवरिया: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। छह कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
जिसमें आशीष शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विवेक कुमार मिश्रा, अशोक कुशवाहा, सर्वेश पांडेय, विशाल मिश्रा शामिल रहे। इसके बाद कार्यकर्ता राजकीय बाल गृह पहुंचे और अनाथ बच्चों में कापी, पेन, मिठाई व फल वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान व नौजवानों के हित के लिए कांग्रेस ने हमेशा कार्य किया है और करती रहेगी। ऋषभ शुक्ला, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनीत शुक्ला, मेराज अंसारी, अशोक कुमार, बद्री नारायण दुबे, हीरानंद राय, जनार्दन कुशवाहा, नागेंद्र शुक्ल मौजूद रहे।