Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर संगठन को करें मजबूत: राजेश तिवारी

2022 का विधान सभा चुनाव अब नजदीक आ गया है समय कम है इसलिए सभी कांग्रेसी मजबूत मनोबल और मनोयोग से संगठन को धरातल पर उतारने का कार्य करें तभी कांग्रेस मिशन को फतह कर पाएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 02:10 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 02:10 AM (IST)
बूथ स्तर पर संगठन को करें मजबूत: राजेश तिवारी

देवरिया: टाउन हाल परिसर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें। शहर एवं नगर के हर वार्ड में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मेहनत करें।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2022 का विधान सभा चुनाव अब नजदीक आ गया है, समय कम है, इसलिए सभी कांग्रेसी मजबूत मनोबल और मनोयोग से संगठन को धरातल पर उतारने का कार्य करें, तभी कांग्रेस मिशन को फतह कर पाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में पूरा उत्तर प्रदेश अव्यवस्था से कराह रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी कौशल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को छुपा रही है, कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना से पीड़ित परिवारों को चिह्नित कर उनकी हर संभव मदद करें। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन खड़ा करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ लग जाएं।

बैठक को प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष सहला अहरारी, शहर अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, मुन्ना लारी, राघवेन्द्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, शाकिर हुसैन नौशाद, मुकुन्द भाष्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, जयदीप त्रिपाठी ने संबोधित किया। संचालन भरत मणि ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.