मंडी शुल्क समाप्त करे प्रदेश सरकार
देवरिया के व्यापारी समुदाय ने सीएम को ज्ञापन भेजा है।
देवरिया: जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार से प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सुभाष चौक पर नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ किसानों की आय दोगुना करने की कोशिश में है। इसके साथ ही व्यापार को सरल बनाने के लिए मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है। जबकि यूपी सरकार मंडी शुल्क वसूल रही है। किसान अपना उपज नवीन मंडी स्थल पर बेचता है, लेकिन उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे सभी लोग परेशान हैं। मंडियों में आवक समाप्त हो रही है। इसलिए मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि मंडी स्थलों से मंडी शुल्क को समाप्त किया जाए। दोहरा मापदंड समाप्त होना चाहिए। जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सके।
योगेश सिंह, अनवारूल हक, कुसुमाकर त्रिपाठी, मंटू बाबू जायसवाल, धनोज जायसवाल, सुनील गुप्ता, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।