बूथ पर कमल के फूल का चित्र देख सपा प्रत्याशी नाराज
देवरिया में एक विद्यालय के बूथ पर कमल का निशान दिखा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM (IST)
देवरिया: कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी नगर क्षेत्र देवरिया के बूथ पर स्कूल की दीवार पर कमल के फूल का चित्र देख सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने विरोध किया। उन्होंने इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी व आरओ से की।
उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत शिकायत चुनाव आयोग में भी करेंगे। सपा प्रत्याशी बूथ भ्रमण के दौरान नगर सब्जी मंडी बूथ पर पहुंचे तो, स्कूल की दीवार पर राष्ट्रीय पुष्प कमल का फूल पेंट किया हुआ दिखा। उन्होंने कहा कि यह कार्य लेखपाल का है।
रिटर्निग अफसर सौरभ सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल ढकवा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें